How to make money online in hindi free full training
आज के दिन में भारत में Online Jobs की धूम मची हुई है। ना केवल भारत दुनिया के कोने-कोने में Online Jobs की मदद से लोग घर बैठे हज़ारों-लाखों रूपये कमा रहे हैं। आज Internet की मदद से Online Jobs करना बहुत ही आसान हो गया है।
बिना किसी Technical ज्ञान के India में लोग Internet या Online Jobs की मदद से एक महीने में 10000-30000 रूपये कमा रहे हैं जब की Internet और Technology का Knowledge रखने वाले लोग लाखों में कमा रहे हैं।
कुछ लोग तो अपनी 9-6 बजे की नौकरी के बाद भी Part time Online jobs कर रहे हैं। अगर नौकरी के साथ-साथ घर बैठे कुछ Extra पैसे भी मिल जाएँ तो इसमें अच्छा ही तो है। क्यों हैं ना मज़े की बात दोस्तों !
नए और रोचक हिंदी संबाद और FREE गिफ्ट्स के लिए हमारे Facebook पेज को LIKE करें >>>

क्या आप भी इन लोगों की तरह घर बैठे पैसे कमाना चाहते हैं? अगर हाँ तो ! यह सबसे अच्छा अवसर है Start करने के लिए। शुरुवात करने के लिए सबसे बड़ी बात है जानना कि ऐसे कौन से Genuine माध्यम हैं जिनसे हम India में अपने घर बैठे Online Money Earn कर सकते हैं।
विषय सूचि [show]
ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके How to Make Money Online India Free at Home?
निचे हमने Online घर बैठे पैसे कमाने के 17 ज़बरदस्त तरीकों के बारे में बताया है जिनको शुरू करने के लिए आपको कोई भी Money Invest नहीं करना पड़ेगा। यह तरीके पूरी तरीके से Free हैं।
इन सभी Points को समझने के लिए अच्छे से समय दें और अच्छे से पढ़ें जिससे की Online पैसे कमाने के इन रास्तों को आप अच्छे से इस्तेमाल में ला सकें और अच्छे पैसे भी कमा सकें।
#1 अपने वेबसाइट या ब्लॉग पर विज्ञापन देना Advertising on Website Hindi

ऑनलाइन Advertising या अपने Website पर विज्ञापन देना Internet पर सबसे अच्छा Online पैसे कमाने का तरीका है। आप अपने Blog या Website से निचे दिए 5 विज्ञापन देने के तरीकों से पैसे कमा सकते हैं।
- Pay Per Click Advertising(PPC)
- Sell Text Link Advertisement
- Sell your own Advertisement on your Website
- Paid Review
Pay Per Click Advertising क्या है?
PPC या Pay Per Click Advertising को CPC यानिकी Cost Per Click Advertising भी कहते हैं। आज के दिन में Internet पर यह सबसे साधारण Online Advertising का तरीका है। इसमें विज्ञापन देने वाली कंपनी(Advertising Company) विज्ञापनों पर हुए Clicks के अनुसार पैसे देती है।
Pay Per Click Advertising प्रदान करने वाली कुछ मुख्य कंपनियां –
Adsense
Adsense, Google की Ad Placement या Publishing Network है। लगभग सभी Blogger Adsense के Ads को अपने Blog या Website पर Publish करते हैं। हलाकि Google Adsense Account का Approval पाना सभी Websites के लिए आसान नहीं होता। इसके Account के Approval के लिए आपके Website का Content, Google Ads के Terms पर खरा उतरना बहुत ही आवश्यक है।
इसमें Payment Bank Transfer या Cheque के द्वारा होता है। कम से कम 100$ (Threshold Revenue) होने के बाद ही इसमें Payout किया जाता है।
अगर आपको Adsense से Approval नहीं मिल रहा है, आपका Adsense Banned हो गया है या आप इससे कमाने वाले Revenue से खुश नहीं हैं तो घबराईये मत ऐसे कई और रास्ते हैं जिनसे आप पैसे कमा सकते हैं।
Infolinks
Infolinks, Blog के पोस्ट में In-Text Advertising करने का सबसे अच्छा तरीका है। इसमें Infolinks अपने Ads Publishers के साथ अपने Revenue का 70% पैसा शेयर करता है और 30% स्वयं रखता है। In-Text में Post के पैराग्राफ के अन्दर Text में दो बार Underline Text विज्ञापन के रूप में दीखते हैं जिन पर Cursor लेने पर Banner या Text विज्ञापन दीखते हैं।
जब आपका Revenue 50$ हो जाता है तो Infolinks Paypal के द्वारा कमाए हुए पैसे आपके Bank में भेजता है या 100$ Wire Transfer, ACH, Payoneer, eCheck या Western Union से आप Payout करवा सकते हैं।
Media.net
Media.Net Yahoo की Advertising कंपनी है जो PPC विज्ञापन की सुविधा देती है। यह Google Adsense का सबसे अच्छा Alternative के रूप में माना जा सकता है। इसके Ads भी Adsense के विज्ञापनों के जैसे Content सम्बन्धी विज्ञापन Website या Blog पर दिखाता है।
इसमें कम से कम 100$ का Payout दो प्रकार से फ़िलहाल होता है – Wire Transfer या Paypal के द्वारा।
Chitika
Chitika भी का एक अच्छा Alternative हो सकता है अगर Adsense या Media.net से आपकी Website को Approval ना मिले तो क्योंकि इसके ads का CPC अन्य कंपनियों से कम होता है।
10$ होने पर आप Chitika से Payout करवा सकते हैं Paypal के द्वारा पर अगर आप Check चाहते हैं तो आपका Revenue 50$ या उससे ज्यादा होना चाहिए।
Text Link Ads टेक्स्ट विज्ञापन क्या है?
अगर आपके Website पर अच्छा Traffic है और आप अपने Site पर किसी निर्धारित किये गए जगह पर Text Link Ads बेच सकते हैं। यानिकी की दुसरे Website के link को अपने Post के Right साइड Tab में या कहीं भी जहाँ आप चाहें Put कर सकते हैं।
याद रहें किसी भी बाहरी लिंक(Outside Link) को अपने Website पर Add करने से पहले Nofollow Tag डालना भूलें।
LinkWorth
LinkWorth, Text Link विज्ञापन के लिए अच्छा Provider है। यह Ad कंपनी से आप घूमने वाला Ads, Paid Reviews लिखवाने की भी सुविधा देता है।
इसकी कम से कम Payout 25$ Paypal के द्वरा और $100 Check, Wire Transfer या EFT से आप करवा सकते हैं।
खुद के विज्ञापन Sell your own Advertisement on your Website
आप अपने स्वयं के Banner ads या किसी विषय पर लिखे हुए Ebook भी अपने website पर Ads के माध्यम से बेच सकते हैं।
पैसे ले कर अच्छा रिव्यु लिखें Paid Reviews
आप Paid Reviews से बहुत अच्छे पैसे कमा सकते हैं। इसमें आपको पैसे दिए हुए Company के बारे में अच्छी बातें जैसे उनके Products, उसके फायदों के बारे में लिखना होता है। ऐसी भी Websites हैं जो एक Review के लिए 300$ से 500$ लेती हैं।
आप अपने website के Traffic और Rank क्वालिटी के अनुसार Advertiser से पैसे ले सकते हैं।
#2 मोबाइल एप्प्स और इबुक एप्प्स से कमाई Mobile Apps & e-Book Apps

मोबाइल फ़ोन से पैसे कमाना आज कल बहुत ही Trendy है। आज कल Smartphones का जमाना है और Apps Market में ऐसे कई App हैं जिन पर Video देखने पर, Games खेलने पर, Tasks पूरा करने पर आप पैसे कमा सकते हैं या Rs.100-500 Free Recharge भी आप पा सकते हैं। ये तो हो गयी छोटी बातें पर Mobile Apps से आप बहुत पैसे कमा सकते हैं। कैसे चलिए जानते हैं ?
अगर आप एक Programmer हैं और आपको Apps Design और Coding(Java, C++) करना आता है तो आप अपना खुद का App बना कर बहुत पैसे कमा सकते हैं। बस आपको एक ज़बर्स्दस्त App बनाने की ज़रुरत है और उसे Google Play या App Store पर Publish कर दीजिये। आप अपने App को Pay Per Download भी बना सकते हैं या Admob Ads से पैसे भी कमा सकते हैं। आप मोबाइल फ़ोन के लिए Ebook App भी बना सकते हैं और उसे App store पर बेच सकते हैं।
#3 ऑनलाइन एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कमायें Affiliate Marketing

एफिलिएट मार्केटिंग(Affiliate Marketing) सबसे पुराना तरिका है मार्केटिंग का। इसमें आप किसी दुसरे व्यक्ति को जब Refer करते हैं Online कुछ खरीदने के लिए और अगर वह उस Referral link से खुद खरीदता है तो आपको उस बीके हुए सामान से कुछ Commission मिलता है।
Commission का मूल्य Product के Company द्वारा निर्धारित किये गए Percentage के अनुसार होता है। यह कुछ इस प्रकार से काम करता है – अगर आपके Affiliate Link से कोई 11000रुपए का Mobile Phone खरीदता है और अगर 10% Commission कंपनी ने निर्धारित किया गया है तो आपको 1100रूपए मिलेंगे।
#4 फ्रीलांसर बन जाईये और पैसे कमाईये Freelancer Writing and Jobs

Advertisement से पैसे कमाने के बाद यह सबसे अच्छा तरीका है Online पैसे कमाने के लिए। एक Freelancer वो होता है जो छोटे या बड़े कंपनियों को कुछ दिनों के लिए अपना Service दे कर पैसे कमाए। एक अच्छा Freelancer होने के लिए अपने कार्य क्षेत्र में मजबूत होना बहुत आवश्यक है।
Freelance Writing करने के लिए कुछ चीजें हैं जिन्हें सही करना बहुत ही जरूरी है –
- सबसे पहले चुनें की क्या आप full-time या part-time आर्टिकल लिखना चाहते हैं।
- अपने काम के लिए सही Fees हिसाब करें।
- जिस Topic का आपको सबसे अच्छा Knowledge हो उसी के Articles लिखने में ज्यादा Focus करें।
- अपने Grammar को सुधारे और लिखावट के तरीके को बेहतर बनायें।
आज के दिन में कई Freelancer काम करने के लिए Website ऑनलाइन मजूद हैं जैसे Fiverr,SeoClerks, TrueLancer, Freelancer.etc.
एक अच्छा Freelancer अपने Skill के अनुसार एक महीने में 30000 से 200000 रुपए तक कमा सकता है। आप लोगों के लिए Content लिखने के साथ-साथ Graphics डिजाईन कर सकते हैं, Website डिजाईन, SEO ऑप्टिमाइजेशन कर सकते हैं और बहुत कुछ कर सकते हैं।
#5 अपने विडियो से पैसे कमायें Earn Money from YouTube

YouTube दुनिया का सबसे बेहतरीन Video Sharing वेबसाइट है। आप किसी भी प्रकार का Video YouTube पर Upload कर सकते हैं। YouTube पर बहुत पैसे कमा सकते हैं बस आपका विडियो मज़ेदार और ज्ञानवर्धक होना चाहिए जिससे उस Video को ज्यादा-से-ज्यादा Views और Traffic मिले।
Youtube पर Video से पैसे कमाने के लिए Steps:
- हमेशा Unique Video बनायें और Upload करें। Upload किया गया विडियो Copy किया हुआ नहीं होना चाहिए।
- अपने Video के लिए अच्छा SEO ऑप्टीमाइज़्ड Title रखें जिससे ज्यादा से ज्यादा Organic Traffic आपके Youtube पर पहुँच सकें।
- उस Video के लिए एक अच्छा सा Description लिखें क्योंकि Google, Yahoo और Bing के Search Engine पर लेन के लिए Crawlers आपके Video के Description को पढ़ते हैं।
- अपने YouTube Channel के Video Dashboard में जाकर Monetize आप्शन को On करें। इसके लिए आपको एक Active Adsense अकाउंट की आवश्यकता होती है।
- अपने Video को Youtube पर Publish करने के बाद अपने Blog और Social Network में ज़रूर शेयर करें।
- YouTube पर आपके Video के हर एक Views पर Advertisement दिखेंगे जिनके Click होने पर आपको पैसे मिलेंगे जो Revenue आप Adsense Dashboard में देख सकते हैं।
#6 शौपिंग वेबसाइट पर सामान बेचें Sell Your Products on Online Shopping

Internet या Online पर सामानों को Selling करना बहुत ही आसान होता है। आपको किसी भी अच्छे Online Shopping वेबसाइट पर Seller Account खोलना होगा और वहां अपने Products का एक Gallery बनाना होगा। बस और क्या आपके सामान लोगों को दिखने लगेंगे। सभी मौजूद Shopping Website आपके सामान के बिकने के बाद एक छोटी सी fees लेते हैं। सभी Shopping वेबसाइट Seller Account की सुविधा नहीं देते हैं। इस Topic के अंत में हमने कुछ अच्छे Shopping वेबसाइट का नाम बताया है जो इसकी सुविधा देते हैं।
आज Internet पर लाखों लोग हैं जो घर बैठे अपने Products को Online Shopping वेबसाइट पर बेच रहे हैं। Online सामान बेचने के बहुत सारे फायदे हैं –
- आपको अपने उत्पादों या Products के लिए किसी दुकान की आवश्यकता नहीं है।
- आपको किसी भी प्रकार का बड़ा Investment नहीं करना पड़ता।
- आप अपने Product को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकते हैं जबकि दुकान में सामान बेचना सिमित लोगों तक हैं।
- किसी को भी Product का पैसा Online Payment देने या लेने का सुरक्षित तरीका है।
ऑनलाइन बहुत सारी Website है जहाँ आप अपने Products को Online बेच सकते हैं। India में 4 सबसे बेहतरीन Product Selling वेबसाइट हैं- Amazon.in, Ebay.in, Snapdeal.com, Flipkart.com
#7 डोमेन खरीदें और बेचें Domain Buying and Selling

आज के दिन में Domain खरीदना और बेचा भी Trendy हो गया है। लोग हर दिन कई अच्छे और Premium Future वाले Domains को खरीदते हैं और उन्हें कुछ समय बाद ज्यादा मूल्य होने पर बेच देते हैं। कैसे? चलिए बताते है-
Domain खरीदना और बेचना लगभग Share Market के जैसा होता है। जिस प्रकार Share मार्केट में किसी Stock को सस्ते दाम में खरीद कर Hold किया जाता है उसी प्रकार Domain Names को भी सस्ते दामों में खरीद कर उनको बड़ी-बड़ी Domain की बोली लगने वाली वेबसाइटो पर अच्छे दामों में बेचा जाता है।
Domain Buy-Sell के Business के लिए किस प्रकार के Domains खरीदें?
- सबसे पहले कुछ ऐसे नामों को खोज करें जिनकी सही रूप में दुनिया में अच्छी कीमत है।
- कुछ domain ऐसे होते हैं जिनकी Present में उतनी Value नहीं होती पर बाद में वो Domain मशहूर होने वाले होते हैं। इसलिए हमने पहले कहा था – Premium Future वाले Domains यानि की ऐसे Domains जिनका भविष्य अच्छा हो।
- सोचिये की कोई बड़ी कंपनी है XYZ और उसके बहुत सारे अलग Property हैं जिनके विषय में आप जानते हैं पर उसके नाम का Domain xyzproperties.comआपको 1000रुपए में मिल जाता है। तो यह बहुत ही अच्छा है क्योंकि बाद में वही डोमेन आपको लाखों कमा के देगा बस आपको धैर्य रख कर Domain को Hold करके रखने की जरूरत है।
- आप अच्छे Domains की Auction वेबसाइट पर भी जा कर भी अच्छे Domain खरीद सकते हैं पर यह खुद Research कर के डोमेन खरीदने से महंगा होता है।
#8 वेबसाइट खरीदें और बेचें Website Buying and Selling(Website Flipping)

वेबसाइट बेचने और खरीदने को Website Flipping कहते हैं। बहुत सारे लोग जो Website flipping का व्यापार करते हैं पहले एक अच्छा Blog बनाते हैं और उससे अच्छा Traffic और Money कमाते हैं उसके बाद उस Website को एक साल के Income के अनुसार अच्छे दाम में बेच देते हैं।
कुछ लोग बना-बनाया Website खरीदते हैं और उन्हें और थोडा Develop या पैसे कमाने वाला Website बना कर दोबारा Internet पर ज्यादा दामों में बेच देते हैं।
बेचने वाले website का बहुत कुछ क्वालिटी सही होना चाहिए जैसे – कम से कम 5-6 महीने का Web Organic Traffic, Domain Trust, Backlinks, Ranking इत्यादि।
Website खरीदने के लिए टिप्स
- अपने पैसे और समय के ताकत के अनुसार ही Website खरीदें। सबसे पहले Website Flipping को सही तरीके से समझें और तभी इस व्यापार में उतरें।
- आपको पूरा ज्ञान होना चाहिए की ख़रीदे हुए website को आप किस तरीके से Grow कर सकते हैं जिससे की बेचते समय आपको अच्छा Profit हो सके।
- Website बेचने के लिए सही जगह – Flippa.com, Bizbuysell.com, WebsiteBroker.com
- वेबसाइट खरीदने से पहले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का जवाब आपके पास होना चाहिए- आखिर website बेचने वाला व्यक्ति website क्यों बेच रहा है? Google Analytics और Ads Earning Revenue का Proof उनके पास है या नहीं? Google पर उस website के विषय में थोड़ी research करें, कहीं कोई Banned वेबसाइट तो नहीं है जानने के लिए?
- किसी वेबसाइट को खरीदने के लिए सही पैसे कितने होने चाहिए? सोचिये Seller अपने website को 10000रुपए में बेचना चाहता है तो इसका ये मतलब नहीं की आप सीधे 2000रुपए बोल डालें। सबसे पहले website के खामियों और प्रॉब्लम को सही तरीके से समझें और तब seller को सोच समझ कर एक मूल्य Offer करें।
अगर आपका website बहुत ही अच्छा Traffic और Money कम रहा है तो बेचने पर आपको जरूर आपके ख़रीदे हुए पैसों से ज्यादा पैसे मिलेंगे, भले ही वो website आपके पास एक महीने से ही क्यों ना हो।
Website बेचने के लिए टिप्स
- Website बेचने के सही समय को समझने के लिए बस अपने आप कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न पूछें – क्या आपके सामने Website का Traffic और Money Generate करने के सभी रास्ते ख़त्म हो चुकें हैं। क्या उस website पर invest किये हुए पैसे आप उस website से कमा चुके हैं। अगर आपके पास इन प्रश्नों का उत्तर है तो बेचे के लिए आगे बढ़ें ।
- बेचने के लिए सबसे पहले Google Analytics और Earning Proof तैयार रखें क्योंकि सबसे पहले कोई भी website खरीदने वाला व्यक्ति वही मांगेगा।
- Website से जुडी सभी बाते और जानकारियाँ सच्ची होनी चाहिए।
- ज्यादा लालची ना बनें और सही फायदे वाला Deal होने पर website बेच दें।
#9 Stocks and Forex Trading शेयर और मुद्रा ट्रेडिंग

शेयर और मुद्रा ट्रेडिंग ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे अच्छा तरीका है उन लोगों के लिए जो इसकी पूरी जानकारी रखते हैं। शेयर मार्किट इसके बिना नॉलेज वाले लोगों के लिए नहीं है क्योंकि थोड़ी सी गलती इसमें आपके सभी पैसों को डूबा सकती है।
आप कई प्रकार के Currency, कंपनियों के शेयर खरीद सकते हैं और उन्हें Price बढ़ने पर बेच सकते हैं। आप Investopedia, Economic Times, Moneycontrol पर इसकी पूरी जानकारी ले सकते हैं।
#10 Sell Your Photos Online अपने फोटो बेचें और पैसे कमायें

अगर आपके पास कुछ अच्छे Photos हैं जो आपने Camera से लिए हैं तो आप उन्हें अच्छे दामों में बेच कर पैसे कमा सकते हैं। आप अपने फोटो को Alamy, Shutterstock, Fotolia, iStockPhoto, Photobucket, Photomoolah पर बेच सकते हैं।
कई बार ऐसा भी होता है की आपके Smartphone में आपके खींचे कुछ ज़बरदस्त Photos बेकार ही पड़े रहते हैं जो आपने किसी picnic पर किसी पहाड़, झील या किसी सुन्दर चीज का लिया था। आपके लिए वो photos भी लाभदायक बन सकते हैं। उनको भी Online Photo बेचने वाली websites पर list कर दीजिये।
जब कोई व्यक्ति आपके फोटो को पसंद करेगा या उसे खरीदने का मन करेगा तो इन website के माध्यम से वे खरीद सकते हैं। ये वेबसाइट फोटो के बिकने के बाद एक छोटी सी फीस लेते हैं।
#11 पुराने सामानों को Olx या Quikr जैसे website पर बेच कर पैसे कमायें

एक बात तो पक्का है ऐसे कई सामान हैं जो आपके घर में बेकार में पड़े हुए हैं और उनका आपके जीवन में कोई उपयोग नहीं है। ऐसे में उन सामानों को बेच देना सही है। ऑनलाइन भारत में पुराने/बिना उपयोगी सामानों को बेचने के लिए दो सबसे बेहतरीन वेबसाइट हैं Olx और Quikr

Comments
Post a Comment